Breakingnews

रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

Published

on

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे एक कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि 9 नवंबर को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को एक कैफे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि, बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version