Job Alert

RRB ग्रुप-D भर्ती 2025: 32,438 पदों पर बम्पर भर्ती, जानिए कब से शुरू होगे आवेदन…

Published

on

RRB Group-D Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक बार फिर ग्रुप-D भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी और 22 फरवरी 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार शॉर्ट नोटिस को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 28 दिसंबर 2024
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 जनवरी 2025
  • आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा
  • परीक्षा तिथि और परिणाम: घोषित किए जाएंगे

आरआरबी ग्रुप-D 2025 में रिक्तियां: यहां विभिन्न विभागों में उपलब्ध पदों की जानकारी दी गई है:

  • ट्रैफिक विभाग: पॉइंट्समैन-B (5058 पद)
  • इंजीनियरिंग विभाग: असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) (799), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (13187), असिस्टेंट ब्रिज (301)
  • मैकेनिकल विभाग: असिस्टेंट (C&W) (2587), असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) (420), असिस्टेंट (वर्कशॉप) (मैकेनिकल) (3077)
  • एस एंड टी विभाग: असिस्टेंट (एस एंड टी) (2012)
  • इलेक्ट्रिकल विभाग: असिस्टेंट TRD (1381), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) (950), इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट TRD (1381), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल) (744), असिस्टेंट TL और AC (1041), असिस्टेंट TL और AC (वर्कशॉप) (624)

कुल रिक्तियां: 32,438

पात्रता मानदंड: इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास या NCVT से राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) प्राप्त होना चाहिए। आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक 18 से 36 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसमें आरआरबी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार: ₹500 (सीबीटी में शामिल होने पर ₹400 वापस किए जाएंगे)
  • एससी/एसटी/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹250 (सीबीटी में शामिल होने पर पूरी राशि वापस की जाएगी)

परीक्षा पैटर्न: इस भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1), शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं। CBT में निम्नलिखित विषय होंगे:

  • सामान्य विज्ञान: 25 प्रश्न
  • गणित: 25 प्रश्न
  • सामान्य बुद्धि और तर्क: 30 प्रश्न
  • सामान्य जागरूकता: 20 प्रश्न

गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी, जबकि सही उत्तर के लिए +1 अंक मिलेगा।

 

 

 

Advertisement

 

 

 

 

#RRBGroupDRecruitment2025,  #Vacancies, #EligibilityCriteria, #ApplicationProcess, #ExamPattern

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version