Crime

हर की पौड़ी के पास रह रही ‘रूबी’ निकली बांग्लादेशी महिला, फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार…

Published

on

हरिद्वार: हरिद्वार की नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सत्यापन अभियान के दौरान एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। हर की पौड़ी के पास रह रही एक बांग्लादेशी महिला रुबीना, फर्जी पहचान के साथ ‘रूबी’ बनकर रह रही थी। महिला तिलक-चंदन लगाने का काम करती थी और लोकल स्तर पर आधार व पैन कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा चुकी थी। पुलिस ने जब सत्यापन किया, तो महिला की असलियत सामने आई। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि महिला लंबे समय से झूठी पहचान के साथ इलाके में सक्रिय थी।

पुलिस ने इस महिला के साथ उसके पति संतोष दुबे को भी गिरफ्तार किया है, जिसने उसके फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद की। दंपती रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में रह रहा था। हरिद्वार पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस महिला के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#BangladeshiWomanArrested #FakeIdentityHaridwar #VerificationDrive #ForgeryCaseIndia #HaridwarPoliceAction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version