Rudraprayag

RUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published

on

RUDRAPRAYAG NEWS: दोस्तों संग नहाने गया छात्र गधेरे में डूबा, मौत से परिवार सदमे में

RUDRAPRAYAG NEWS: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर खांकरा के पास से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहाँ पर एक युवक की गधेरे में नहाते वक़्त डूबने से मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने पर SDRF ने तुरंत कर्रवाई करते हुए मौके से शव्व को बरामद किया. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक, जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग को मंगलवार दोपहर 14:10 बजे सूचना मिली कि खांकरा में सम्राट होटल के पास एक युवक की मोलदा गधेरे में डूब गया है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. गधेरे में डूबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, मृतक के शव को SDRF की टीम ने गधेरे से बाहर निकाल 3 किलोमीटर ऊपर सड़क तक पहुँचाया.

ये भी पढ़ें- अल्मोड़ा में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पांव छोड़ पूरे शरीर को खाया

मृतक श्रीनगर में करता था पढाई

जिसके बाद SDRF ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को जिला पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक की पहचान- अंशुल जमलोकी, पुत्र विनोद जमलोकी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कोठड़ा (गुप्तकाशी) के रूप में हुई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अंशुल श्रीनगर में पढाई करता था. जहाँ से वो दोस्तों के साथ नहाने के लिए मोल्दा गधेरे में गया, जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे ने उसकी जान छीन ली.

ये भी पढ़ें- Dehradun News: SGRR मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा की संदिग्ध मौत, HOD पर गंभीर आरोप

घटना के बाद परिजनों में कोहराम

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी. जिसके बाद शव उनके सुपुर्द किया गया. जवान बेटे की मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है. गौरतलब है कि पहाड़ों में इस तरह की घटनाएँ आये दिन सामने आती हैं. कई बार तो मृतक का शव भी नहीं मिल पाता है, इसलिए लोगों को तेज़ धारा वाली नदियों और गधेरों से दूर रहना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version