Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए स्थायी पैदल पुल तैयार, 2 मई से श्रद्धालु करेंगे इसका उपयोग !

Published

on

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबे समय बाद बने स्थायी पैदल पुल का निर्माण अब पूरा हो चुका है। 2013 में आई आपदा के बाद से केदारनाथ धाम तक पहुंचने का रास्ता काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने दो साल के मेहनत से 54 मीटर लंबा पैदल पुल तैयार कर लिया है। इस वर्ष से श्रद्धालु इसी पुल से होकर मंदाकिनी नदी किनारे बने आस्था पथ से केदारनाथ मंदिर तक पहुंचेंगे।

पुल के बनने से हेलिपैड से मंदिर तक की दूरी भी कम हो गई है। 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालु इस पुल से होकर मंदिर तक पहुंचेंगे। पहले श्रद्धालुओं को हेलिपैड से लगभग 800 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह दूरी 500 मीटर रह गई है।

2013 की आपदा में केदारनाथ में भारी नुकसान हुआ था और संगम पर बने स्थायी पुल के बह जाने के बाद बैली ब्रिज बनाया गया था। पिछले नौ सालों से यात्रा इसी बैली ब्रिज के रास्ते संचालित होती रही। अब, इस स्थायी पुल के बनने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत वर्ष 2022 में पुराने पुल को हटाकर नए स्थायी पुल का निर्माण शुरू हुआ था, और अब करीब ढाई साल की कठिन मेहनत के बाद यह पुल तैयार हुआ है। इस पुल के जरिए श्रद्धालु आसानी से मंदिर पहुंच सकेंगे, जिससे यात्रा में भी सुधार होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#KedarnathTemple #PermanentFootbridge #MendakiniRiver #Reconstruction #PilgrimagePath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version