Breakingnews
लोक सभा चुनाव से पहले गरमाने लगें एससी-एसटी के मुद्दे, बीजेपी करेगीं सम्मलेन, कांग्रेस ने साधा निशाना
देहरादून – लोकसभा चुनाव में भले ही अभी कुछ समय का वक्त हो लेकिन सियासत एससी, एसटी के मुद्दों से शुरू होते हुए नजर आ रही है। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर प्रदेश में एससी, एसटी सम्मेलन करने जा रही है। भाजपा का मानना है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जो विकास की योजनाएं बनाई गई हैं वह जनता तक पहुंचे इस उद्देश्य से यह सम्मेलन किया जा रहे हैं। यह सम्मेलन 19, 20, 21 व 22 नवंबर को आयोजित किया जा रहे हैं। इस सम्मेलन में भाजपा के तमाम पदाधिकारी और एससी-एसटी के सभी जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
