Crime

देहरादून में सेक्स रेकिट का भंडाफोड़: दून पुलिस ने दिवाली से पहले निकाला तीन युवकों का दिवाला…

Published

on

देहरादून – देहरादून में दिवाली से पहले एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित एक होटल की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे की जानकारी मिलते ही दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, SOG और नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने इस रैकेट को उजागर करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में विभिन्न राज्यों की 4 पीड़िताओं को भी रेस्क्यू किया गया, जिन्हें नौकरी और अच्छी तनख्वाह का लालच देकर होटल में लाया गया था।

मुख्य अभियुक्त ने एक वेबसाइट बनाकर फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क का अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था। जांच में यह भी पता चला कि मुख्य अभियुक्त पूर्व में भी देह व्यापार के आरोप में नोएडा से दो बार जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से अनैतिक कार्यों को पनपने से पहले ही रोका गया है, और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि समाज में ऐसी गतिविधियों का खात्मा किया जा सके।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के अनैतिक कार्यों के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

 

#DehradunPolice, #SexRacket, #AntiHumanTraffickingUnit, #RescueOperation, #IllegalProstitution, #uttarakhand 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version