Accident

मणिपुर में नक्सली मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का लाल हुआ शाहिद, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक।

Published

on

देहरादून – अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रहने वाला एक जवान मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना की जानकारी के बाद से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) 16 कुमाऊं रेजीमेंट मणिपुर में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कमल को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वो शहीद हो गए। घटना की जानकारी के बाद से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

कमल सिंह भाकुनी चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पहले ही वो छुट्टी के बाद ड्यूटी पर पहुंचे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। कमल के बड़े भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में ही हैं। ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी के मुताबिक कमल गोली लगने से शहीद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जवान को गोली कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को भी नहीं है। इस घटना के बाद से जवान के गांव में शोक की लहर है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मणिपुर में माँ भारती की सेवा करते हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के लाल एवं 16 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात कमल सिंह भाकुनी की शहादत को शत्-शत् नमन किया। ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की असीम शक्ति प्रदान करें।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version