Accident
सिल्क्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा बौखनाग का आशीर्वाद लेकर किया निरिक्षण, मजदूरों के परिजनों को तैयार रहने के दिए निर्देश।
उत्तरकाशी – आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर सबसे पहले बाबा बौखनाग का आशीर्वाद लिया, जिसके बाद टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु 52 मीटर तक पाइप पुश किया जा चुका है, अब हम लक्ष्य से केवल 5 मीटर दूर हैं। फंसे हुए 41 मजदूरों के परिजनों को तैयार रहने और मजदूरों के कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा गया है। मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा। कुछ पल के इंतिजार के बाद सभी श्रमिक भाई टनल से सुरक्षित बाहर आएंगे।
