Accident

भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, सात गंभीर रूप से घायल !

Published

on

बालोद: बालोद जिले के डंडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग नामकरण संस्कार (छट्ठी) कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। दुर्घटना तब घटी जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो गाड़ी को चोरहापड़ाव के पास जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा, चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे।

हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गंभीर हालत को देखते हुए सभी को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया।

शवों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत
पुलिस ने हादसे के बाद गाड़ी में फंसी हुई लाशों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नामकरण संस्कार से लौट रहे थे लोग
जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल लोग डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे, जहां उन्होंने छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में भाग लिया था। दुर्घटना डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव में हुई, जब जायलो गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

मृतकों के नाम और उनकी पहचान
हादसे में जिन छह लोगों की जान गई, उनके नाम हैं:

  1. दुर्पत प्रजापति (30) – ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
  2. सुमित्रा बाई कुम्भकार (50) – घोराड़ी, महासमुंद
  3. मनीषा कुम्भकार (35) – घोराड़ी, महासमुंद
  4. सगुन बाई कुंभकार (50) – कुम्हारपारा, कवर्धा
  5. ईमला बाई (55) – गुरेदा (गुंडरदेही)
  6. जिग्नेश कुम्भकार (7) – गुरेदा (गुंडरदेही)

गंभीर रूप से घायल लोग
हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है:

  1. झमित कुमार (7) – गुरेदा (गुंडरदेही)
  2. बिन्देश्वरी बाई (35) – गुरेदा (गुंडरदेही)
  3. रूखमणी बाई (60) – भर्रे गांव
  4. यूवराम साहू (30) – सिकोसा (गुंडरदेही)
  5. रम्भा बाई
  6. ईश्वरी बाई (61) – गुरेदा (गुंडरदेही)
  7. कुमारी बाई (55) – भर्रे गांव

 

 

 

 

 

 

 

 

#FatalRoadAccident, #BalodDistrict, #SixDead, #SevenInjured, #TruckCollision, #NamingCeremonyReturn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version