Kedarnath

छः से दस फीट काटी गई बर्फ , केदारनाथ पैदल मार्ग धाम तक आवाजाही के लिए खुला |

Published

on

उत्तराखंड : हिमखंड आने से बंद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग धाम तक आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हिमखंड जोन में छह से दस फीट तक बर्फ काटकर रास्ता बनाया गया है. मार्ग को घोड़ा-खच्चरों के सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे जल्दी ही धाम तक सामान ढुलान हो सके। केदारनाथ पैदल मार्ग हिमखंड आने के कारन बंद था , जिसके बाद केदार धाम यात्रा के लिए छः से दस फीट बर्फ काटकर आवाजाही के लिए मार्ग खोल दिया गया है |

सुचना के मुताबिक , बुधवार देर शाम को मजदूर लिनचोलीसे छानी कैंप और छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट तक बर्फ हटाते हुए केदारनाथ तक पहुंच गए थे। लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूरों की ओर से बर्फ प्रभावित क्षेत्र में रास्ते दुरुस्त किए जा रहे हैं। हिमखंड जोन और फिसलन वाली जगहों पर सुरक्षा के लिए मिट्टी व पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। वहीं  लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूरों की ओर से बर्फ प्रभावित क्षेत्र में रास्ते दुरुस्त किए जा रहे हैं। हिमखंड जोन और फिसलन वाली जगहों पर सुरक्षा के लिए मिट्टी व पत्थर का उपयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version