Crime

सहारनपुर से देहरादून ला रहा था 31 लाख की स्मैक, विकासनगर में तस्कर गिरफ्तार…

Published

on

विकासनगर (देहरादून): सहसपुर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 104.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। बरामद नशे की कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी शहबाज, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का निवासी है, जो नशे की यह खेप देहरादून के कुंजाग्रांट क्षेत्र में सप्लाई करने आया था।

सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि चेकिंग के दौरान आदुवाला आम बाग के पास पुलिस टीम ने शहबाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई, जिसे वह कुंजाग्रांट निवासी हबीबा उर्फ माडी को देने जा रहा था। पुलिस के अनुसार, शहबाज और हबीबा स्मैक को नशे के आदी लोगों तक ऊंचे दामों पर पहुंचाते थे।

पूछताछ में शहबाज ने खुलासा किया कि वह स्मैक मिर्जापुर सहारनपुर निवासी जीशान से खरीद कर लाया था। पुलिस ने इस नेटवर्क में शामिल हबीबा उर्फ माडी और जीशान को वांछित घोषित किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

शहबाज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि देहरादून में नशे की तस्करी करने वाले नेटवर्क को जल्द ही पूरी तरह तोड़ा जाएगा।

#DrugTrafficking #SmackSeizure #NDPSAct #DehradunArrest #InterstateGang

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version