Uttarakhand

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में हुई बर्फ़बारी, बर्फबारी से बागवानों ने ली राहत सांस। 

Published

on

उत्तरकाशी – उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी के साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश।

राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी से बागवानों ने भी राहत की सांस। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है।

शीतकालीन पुजारी अरुण उनियाल ने बताया कि मां यमुना के मायके खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी पुनः शुरू हो गई है। वहीं, आज प्रदेश के उचाई वाले इलाकों में आज बुधवार से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version