Crime
दामाद को जलाया जिंदा: पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग ने बर्बाद किए दो परिवार…इस जघन्य हत्याकांड यह बताई जारी वजह।
मथुरा – उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दामाद की जलाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया गया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। बड़ा सवाल ये था कि आखिर इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की वजह क्या थी।

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे महोली गांव के युवक विजय की जलाकर हत्या के मामले में शुक्रवार को इस जघन्य कांड की वजह सामने आई। मृतक विजय के मामा का दावा है कि विजय के फोन से एक बार उसकी पत्नी ने किसी पुरुष से बातचीत की थी। वह कॉल रिकॉर्ड हो गई थी। विजय ने इसका विरोध किया था। इसी बात पर एक साल पहले घर में रार शुरू हुई। रार ने इतना बड़ा रूप लिया कि दो परिवार तबाह हो गए। चार माह के बेटे के सिर से उसके पिता का साया उठ गया।