Politics

4 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर रहेगे सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, तैयारियों में जुटे नेता।

Published

on

उधमसिंह नगर  – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 फरवरी को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में पहुचेंगे। इस दौरान वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होगें। वही अखिलेश यादव के उत्तराखंड आगमन की सूचना पाकर समाजवादी पार्टी के नेता तैयारी में जुट गए हैं।

उत्तराखंड समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 फरवरी को 10-30 बजे लखनऊ से प्राईवेट विमान द्वारा पन्तनगर के लिए रवाना होगें। जिसके बाद लगभग 11-45 बजे वें ऊधम सिंह नगर जिले के पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version