Dehradun

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पुनरीक्षण – 11,733 पोलिंग स्टेशन और लाखों मतदाता शामिल !

Published

on

देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अर्हता 1 जनवरी 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 11,733 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनमें 3,462 शहरी और 8,271 ग्रामीण क्षेत्र हैं।

जोगदंडे ने मतदाता संख्या पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89,812 है, जिनमें 87,103 पुरुष और 2,709 महिला हैं। इसके अलावा, आयु वर्ग के हिसाब से मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है:

  • 18-19 वर्ष आयु वर्ग: 1,44,400 मतदाता
  • 20-29 वर्ष आयु वर्ग: 16,27,026 मतदाता
  • 30-39 वर्ष आयु वर्ग: 22,67,477 मतदाता
  • 40-49 वर्ष आयु वर्ग: 17,79,879 मतदाता
  • 50-59 वर्ष आयु वर्ग: 12,33,140 मतदाता
  • 60-69 वर्ष आयु वर्ग: 7,80,598 मतदाता
  • 70-79 वर्ष आयु वर्ग: 4,34,870 मतदाता
  • 80 वर्ष से अधिक आयु: 1,62,069 मतदाता

इसके साथ ही, उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83,819 बताई, जिसमें पुरुष 51,877 और महिला 31,938 हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 68,112 मतदाता भी हैं।

उन्होंने बताया कि यदि कोई नागरिक 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करता है, तो वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ सकता है।

देहरादून के बारे में जानकारी देते हुए, जोगदंडे ने बताया कि यहां पुरुष मतदाता की संख्या 8,19,677 और महिला मतदाता की संख्या 7,59,078 है, जबकि ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 81 है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Dehradun, #AssemblyElectoralRoll, #SpecialSummaryRevision, #VoterStatistics, #ElectionPreparation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version