Udham Singh Nagar
खेल मंत्री रेखा आर्या ने 23.12 करोड़ के वेलोड्रम का किया लोकर्पण, खिलाड़ियों के लिए नई पहल !
ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23.12 करोड़ की लागत से बने वेलोड्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री आर्या ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है और उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।
मंत्री आर्या ने इस मौके पर कहा कि धामी सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। भविष्य में राष्ट्रीय खेलों में जो खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतेंगे, उन्हें न केवल सरकारी नौकरी दी जाएगी, बल्कि 12 लाख रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। यह कदम खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा और राज्य के खेल क्षेत्र को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
वेलोड्रम का उद्घाटन करते हुए मंत्री आर्या ने कहा कि यह नया वेलोड्रम प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक अत्याधुनिक सुविधा साबित होगा, जहां वे अपनी प्रशिक्षण प्रक्रिया को और बेहतर बना सकेंगे। इस उद्घाटन के साथ राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है।
#SportsMinister, #VelodromeInauguration, #UttarakhandGovernment, #PlayersFuture, #NationalGamesMedal