big news
SSC GD Notification : 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, SSS कांस्टेबल जीडी के 25000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती
SSC GD Notification – सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। एसएससी ने 10वीं पास युवाओं के लिए जीडी की बंपर वैकेंसी निकाली दी हैं। जिसका भर्ती नोटिफिकेशन भी आउट हो गया है।
युवाओं के लिए खुशखबरी, SSC GD Notification हुआ आउट
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की भर्ती ( SSC GD Constable Recruitment 2025) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर जीडी कॉन्स्टेबल की बंपर वैकेंसी (एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन 2026) आउट हो गया है। जिसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
1 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू
एक दिसंबर से भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया भी शुरू हो गई है। बता दें कि अभ्यर्थी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तक है।
SSC की भर्ती के लिए ये है योग्यता
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए पहली योग्यता है कि अभ्यर्थी 10वीं पास हो। यानी उम्मीदवारों ने 1 जनवरी 2026 तक या फिर इस से पहले 10वीं कक्षा पास कर ली हो। 1 जनवरी 2026 तक या इससे पहले जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा पास कर ली हो। वो जीडी की इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस डेट तक तय योग्यता पूरी नहीं की होगी वो आवेदन के लिए योग्य नहीं होंगे। अगर आपके पास एनसीसी सर्टिफिकेट है तो इसको आपको परीक्षा के अंकों में बोनस अंक मिलेंगे।
8-23 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन के योग्य
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 18-23 वर्ष तक के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा एक जनवरी 2026 के आधार पर काउंट होगी। इसलिए आवेदक की जन्मतिथि दो जनवरी 2003 से पहले और एक जनवरी 2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए। बात करें लंबाई की तो पुरुषों की हाइट 170 सेमी और महिलाओं की हाइट 157 सेमी तक होनी चाहिए। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों का सीना 80 सेमी और इसमें 5 सेमी का अतिरिक्त फुलाव भी होना आवश्यक है।