Dehradun

उत्तराखंड के 117 मदरसों में लागू होगा राज्य बोर्ड का सिलेबस, आदेश जारी….

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के तहत संचालित प्रदेश के 117 मदरसों में अब उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के अनुसार, सभी मदरसा प्रबंधकों को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

अब इन मदरसों में तहतानिया, फौकानिया, मुंशी और मौलवी की पढ़ाई नहीं होगी। इसके बजाय हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। संस्कृत वैकल्पिक विषय के रूप में रहेगा।

वक्फ बोर्ड के सीईओ एसएस उस्मान ने कहा है कि सभी मदरसे उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से समन्वय करें। आदेश न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों को सील करने की कार्रवाई भी जारी है। अब तक 171 मदरसे सील किए जा चुके हैं।

शादाब शम्स ने कहा कि इन मदरसों को मॉडल मदरसा बनाया जाएगा, जहां बच्चे वही पढ़ेंगे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाता है।

#UttarakhandMadrasas #WaqfBoardOrder #BoardCurriculum #MadrasasReform #ModelMadrasas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version