Dehradun
अजब प्रेम लीला , बच्चों को छोड़ लीव में रहने लगे पति -पत्नी |
उत्तराखंड : राजधानी देहरादून से एक बेहद हैरतंगेज करने वाली घटना सामने आ रही है . जहाँ पत्नी अपने तीन बच्चों को छोड़ लीव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए घर से भाग गयी. वहीँ दूसरी तरफ पति ने भी अपनी पत्नी को छोड़ प्रेमी का दामन थाम लिया . पीड़ित पत्नी और पीड़ित पति ने महिला आयोग से न्याय की गुहार के लिए शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके पति को बहलाया-फुसलाया गया है और पुरुष का कहना है कि उसकी पत्नी को गुमराह किया गया है।आयोग ने पुलिस को महिला और पुरुष को तलाश कर आयोग में जल्द से जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित पुरुष ने आयोग में दी अपनी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से घर नहीं लौटी है। उसने फोन भी बंद किया हुआ है।
सुचना के अनुसार ,प्रेमी महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर भागी है, जिसमें एक 15 साल की बेटी भी है। जबकि प्रेमी पुरुष के दो बच्चे हैं। कुछ इसी तरह की शिकायत लेकर एक महिला ने भी आयोग में पति को तलाशने की गुहार लगाई है। जब पुरुष को व्हाट्सएप पर कॉल किया जा रहा है तो उक्त महिला फोन रिसीव कर रही है। वहीं राज्म यहिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि महिला आयोग ने पुलिस को दोनों को तलाश कर आयोग में पेश करने को कहा है। इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीतकराई जाएगी, जिसके लिए दोनों दोनों पक्षों की काउंसलिंग के लिए मौजूद रहना जरूरी है।
पीड़ित पुरुष और पीड़ित महिला भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि उनकी पत्नी और पति एक साथ भागे हैं।