दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बवाना में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार के समर्थन में एक शानदार रैली की। इस मौके पर धामी ने विपक्षी दलों को घेरते हुए उनके खिलाफ कड़ी आलोचना की।
धामी ने कहा, “आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्लीवासियों को केवल वादों से छलने का काम किया है, जबकि भाजपा ने हमेशा अपने कार्यों से विश्वास जगाया है। दिल्ली के विकास के लिए भाजपा ही सबसे उपयुक्त विकल्प है।”
मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली को देखकर पार्टी ने उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जो उनकी निरंतर बढ़ती नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।