Breakingnews
देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद।
देहरादून – शहर के एक बोर्डिंग स्कूल में गाजियाबाद निवासी नौवीं की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने शरीर पर बांधने वाली गरम पट्टी से फंदा बनाया था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मां के बारे में कई बातें लिखी हैं। कुछ बातें आपत्तिजनक भी बताई जा रही हैं।

वाणी स्कूल परिसर के हॉस्टल में रहकर बीते दस सालों से पढ़ाई कर रही थी। रात के समय वाणी अन्य छात्राओं से पहले ही अपने कमरे में आ गई थी। इस बीच छात्राओं ने देखा कि वाणी अपने कमरे में नहीं है। इस पर उन्होंने आसपास देखा तो वह नहीं मिली।