Breakingnews

7 नवंबर को उत्तराखंड में होंगे छात्र संघ चुनाव, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश।

Published

on

देहरादून – उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन चुनाव संपन्न किए जाएंगे।

बता दें कि हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीएस सूंठा ने सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को चुनाव कराने का आदेश भेज दिया है।

गढ़वाल विवि के इन कॉलेज में भी होगा चुनाव
गढ़वाल विवि परिसरों में तो छात्रसंघ चुनाव हो चुका है, लेकिन इससे संबद्ध महाविद्यालयों डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर कॉलेज में भी राज्य सरकार की तिथि पर ही छात्रसंघ चुनाव होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version