Nainital
छात्रों को कॉलेज में रैगिंग करना पड़ा भारी, लगा 25 से 50 हजार का जुर्माना।
नैनीताल – मेडिकल काॅलेज के रैगिंग प्रकरण में बृहस्पतिवार को एमबीबीएस सेकंड ईयर के नौ सीनियर छात्रों ने जुर्माना जमा कर दिया है।
रैगिंग प्रकरण में जिन छात्रों पर कार्रवाई की गई थी, उसमें से दो के अभिभावक भी कॉलेज आए थे। वह काफी सख्त कार्रवाई होने की बात कह रह थे। कॉलेज प्रशासन की ओर से उन्हें घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ साक्ष्य देखने को कहा गया था।