Breakingnews
राज्यपाल से ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर लद्दाख से आए हनु आर्यन घाटी के छात्र-छात्राओं ने की भेंट।
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए लद्दाख क्षेत्र की हनु आर्यन घाटी के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। भारतीय सेना के ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा में लद्दाख क्षेत्र की हनु आर्यन घाटी के 2 शिक्षकों के साथ 25 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यह छात्र-छात्राएं लद्दाख क्षेत्र से बाहर निकल कर देश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में अब तक कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करने के बाद यह छात्र-छात्राएं उत्तराखंड पहुंचे थे, इनके भ्रमण का उद्देश्य पूरे देश में विभिन्न संस्कृति, परंपराओं, विकास, तकनीकी और आर्थिक प्रगति का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करना है।

राज्यपाल ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएँ दी और उन्हें कुछ गुरु मंत्र भी दिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जीवन में बड़े सपने देखें और फिर सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करें। राज्यपाल ने यात्रा की स्मृति के रूप में 191 फील्ड रेजिमेंट की संचालन टीम के लीडर मेजर अभिषेक यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।