Maharastra
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस जारी , शिंदे ने छोड़ा सीएम पद का दावा….
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों में महायुति (बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार गुट) की प्रचंड जीत के बावजूद मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। एकनाथ शिंदे ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पद का दावा छोड़ दिया। शिंदे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की और इस मुद्दे पर कोई भी फैसला स्वीकार करने की बात कही। शिंदे ने यह भी कहा, “हम कोई स्पीड ब्रेकर नहीं हैं, सरकार बनाने में कोई अड़चन नहीं आएगी।”

बीजेपी ने यह स्पष्ट किया कि महायुति गठबंधन बना रहेगा और मुख्यमंत्री पद का फैसला पार्टी की बैठक में लिया जाएगा। बीजेपी नेताओं का कहना है कि फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है और मुख्यमंत्री के नाम पर विचार चल रहा है। बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार गुट के नेताओं के बीच बातचीत जारी है।
#MaharashtraElection #CMDispute #EknathShinde #BJP #ShivSena #NDA #MaharashtraPolitics #DevendraFadnavis #PoliticalTension #GovtFormation