Accident

पैर फिसलने से 100 मीटर गहरी खाई में गिरा शिक्षक, हुई मौत।

Published

on

पिथौरागढ़ – गटकूना जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक विक्रम सिंह की पैर फिसलने से 100 मीटर खाई में गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या ने बताया कि गटकूना निवासी नरेंद्र सिंह बोरा ने विक्रम सिंह (50) पुत्र तेज सिंह निवासी पुराना थल के खाई में गिरने की सूचना दी थी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तो विक्रम पारी पौड़ी बैंड गटकूना से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरे थे। आपदा उपकरणों की मदद से उनके शव को खाई से निकाला गया। बाद में पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए धारचूला भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version