Crime

उत्तरकाशी में 1 किलो 6 ग्राम चरस के साथ किशोर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज….

Published

on

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में पुरोला और बड़कोट पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 किलो 6 ग्राम अवैध चरस के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है। किशोर के खिलाफ पुरोला थाने में NDPS एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। पुलिस कप्तान सरिता डोबाल के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सीओ सुरेन्द्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में गुरुवार देर शाम थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में पुरोला और बड़कोट पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को नौगांव से सुनारा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास एक किशोर के पास 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद हुई। किशोर ने पुलिस को बताया कि उसे यह चरस उसके मामा ने बेचने के लिए दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version