Accident
उत्तराखंड में भयानक हादसा: पिकअप खाई में गिरी, तीन की मौत, चार बच्चे घायल…
पौड़ी – उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को एक भयानक हादसा हुआ। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक पिकप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुखद घटना में चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।
घटना के अनुसार, यह हादसा दोपहर लगभग ढाई बजे हुआ। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। अचानक, वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।
वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र सवार थे, साथ ही ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। खाई में गिरने के बाद तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए।
घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार के लिए भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।
#PaundiDistrict, #Kotdwara, #PickupAccident, #Casualties, #InjuredStudents, #uttarakhand