Uttarakhand

Chamoli News : थराली पुल शिलान्यास के दौरान जमकर हुआ ड्रामा, विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए बिना लौटे

Published

on

chamoli news: तय समय पर नहीं पहुंचे विधायक, पूजा शुरू होते ही बढ़ा तनाव

Chamoli news : उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड में सोमवार को प्रस्तावित मोटर पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस कार्यक्रम में भाजपा विधयक को शामिल होना था लेकिन वो समय पर नहीं पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विवाद की स्थिति उत्पन हो गई।

कुलसारी–सुनाऊ मोटर पुल का होना था शिलान्यास

दरअसल, चमोली जिले के थराली में एक मोटर पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय विधायक Bhupal Ram Tamta को पहुंचना था। लेकिन शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक के निर्धारित समय पर कार्यक्रम में शामिल न होने से दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन हो गई। जिसमें स्थानीय लोगों ने विधायक के बिना पूजा का मुहूर्त निकलने पर भूमि पूजन शुरू कर दिया गया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।

विधायक के बिना शुरू हुआ भूमि पूजन, कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति

निर्धारित समय पर विधायक के नहीं पहुंचने के बावजूद मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन शुरू कर दिया गया। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर विधायक के वाहन को रोककर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

नाराज विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

घटना की जानकारी मिलने के बाद थराली विधायक Bhupal Ram Tamta ने विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पूजा शुरू होने को अनुचित बताते हुए मौके पर शामिल न होने का निर्णय लिया और कार्यक्रम में भाग लिए बिना ही लौट गए।
विधायक के वापस लौटने के बावजूद शिलान्यास स्थल पर भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित, ज्येष्ठ प्रमुख नवनीत रावत सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विधायक Bhupal Ram Tamta का बयान

थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं से पूरे मामले की जानकारी मिली थी। भूमि पूजन उनके बिना शुरू होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश था, इसी कारण उन्होंने कार्यक्रम में शामिल न होकर लौटना उचित समझा।

पीडब्ल्यूडी जेई ने दी सफाई

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित पुरोहित ने बताया कि पूजा विधायक के पहुंचने से पहले शुरू जरूर हुई थी, लेकिन बाद में उसे रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय स्तर पर कोई लापरवाही नहीं हुई।

ब्लॉक प्रमुख ने मुहूर्त का दिया हवाला

थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने कहा कि पूजा का मुहूर्त पहले से तय था, इसलिए समय पर पूजा शुरू की गई। विधायक के आने की सूचना मिलने पर पूजा रोक दी गई थी, लेकिन विधायक कार्यक्रम में तय समय से काफी देर से पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version