Uttar Pradesh

सीएम के काफिले की एंटी डेमो वाहन अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराई, दो की मौत..घायलों से मिलने पहुंचे सीएम योगी।

Published

on

लखनऊ – अर्जुनगंज बाजार में शनिवार शाम को सीएम के काफिले के आगे रूट को क्लियर करते चल रहे एंटी डेमो वाहन का एक पहिया कुत्ते पर चढ़ गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ जाकर एक के बाद एक दो कारों से टकरा गया। हादसे में 6 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए। रविवार की सुबह इन घायलों में से दो की मौत हो गई। 14 साल की प्रिया और 35 वर्ष की नीलम ने इलाज के दौरान तोड़ दिया है। सिपाही विजय कुशवाहा की हालत बेहद गंभीर है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सीएम योगी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल व अन्य अधिकारी तत्काल अस्पताल पहुंच घायलों की हालत के बारे में जानकारी ली।

शाम करीब पौने आठ बजे सीएम का काफिला एयरपोर्ट से पांच कालिदास मार्ग आ रहा था। रूट को क्लियर कराने के लिए काफिले से करीब दो किमी आगे चल रही इंटरसेप्टर गाड़ी ने सड़क पर कुत्ता आने की जानकारी वायरलेस पर दी। सूचना मिलते ही इसके पीछे चल रहा एंटी डेमो वाहन(टाटा सूमो) का चालक सतर्क हुआ लेकिन फिर भी निकलते-निकलते उसका एक पहिया कुत्ते पर चढ़ गया। पहिया चढ़ते ही वाहन अनियंत्रित होकर तेजी से सड़क की दूसरी तरफ जाकर दो कारों से टकरा गया। एक कार में बैठा पूरा परिवार घायल हो गया। जबकि पास में खड़ी मां-बेटी, कैंट थाने का एक सिपाही व अन्य तीन लोग भी उसकी चपेट में आ गए। इलाकाई लोगों की मदद से सभी घायलों को अन्य पुलिस वालों ने तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। कुछ को ट्रामा तो कुछ को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। सभी का इलाज जारी है।

घायलों में पांच एक ही परिवार के, सिपाही समेत दो गंभीर
एंटी डेमो वाहन में पीएसी के सिपाही राम सिंह(चालक), हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, सिपाही विजय प्रताप, शिवम यादव घायल हुए। इसके अलावा ड्यूटी कर रहे कैंट थाने के सिपाही विजय कुशवाहा 25 को गंभीर चोटें आईं। वहीं कार सवार एक परिवार के पांच लोग जख्मी हुए। इसमें ठाकुरगंज निवासी ठेकेदार मुस्तकीम, उनकी पत्नी शहनाज, 6 साल की बेटी अक्सा, भांजा खालिद आजम और साले का 18 महीने का बेटा हसनैन शामिल हैं। वहीं सड़क किनारे खड़ीं सुशीला व उनकी 14 साल की बेटी प्रिया के अलावा 14 साल के कार्तिक त्रिपाठी भी घायल हुए। इनमें से सिपाही विजय व किशोरी प्रिया की हालत गंभीर है।

पुलिस वालों के अलावा आम लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों में सात को ट्रामा सेंटर भेजा गया तो छह घायल लोहिया अस्पताल भेजे गए। कुछ पुलिस वालों को गंभीर चोटें आई हैं।
अब तक इनके घायल होने की सूचना 
चालक सिपाही राम सिंह
हेड कांस्टेबल अवध नारायण
सिपाही मोहम्मद सलीम
विजय प्रताप
शिवम यादव
विजय कुशवाहा इंस्पेक्टर कैंट का हमराही
सुशीला अर्जुनगंज
प्रिया
अस्फाश सिद्दीकी
हसनैन
खालिद आजम
कार्तिक त्रिपाठी
शहनाज
मुस्तकीम
एक अज्ञात महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version