Crime

सपने में आई लाश युवक से बार-बार मांगती मदद, पुलिस के उड़े होश !

Published

on

रत्‍नागिरी – सपने और हकीकत में फर्क होता है. बहुत से लोग सपने को गंभीरता से नहीं लेते हैं। हालांकि एक शख्‍स को आए सपने ने पुलिस को एक लाश तक पहुंचा दिया है। यह कहानी पूरी तरह से फिल्‍मी लगती है, लेकिन इस घटना के बाद ऐसा लगता है कि मानो कभी-कभी बेहद फिल्‍मी लगने वाली घटना हकीकत भी हो सकती है। यह घटना महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के रत्‍नागिरी के भोस्‍ते घाट की है। खेड़ पुलिस थाने में दर्ज एडीआर के मुताबिक, सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसेे सपने में खेड़ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पहाड़ी पर एक पुरुष का शव नजर आता है और वह उससे मदद की गुहार लगाता है। पुलिस ने छानबीन की तो हर कोई हैरान रह गया।

पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने छानबीन की तो एक आम के पेड़ के नीचे उन्हें एक शव पड़ा मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। इसके पास ही एक पेड़ की डाली से प्लास्टिक की रस्सी और तौलिया लटक रहा था। इतना ही नहीं शव से कुछ ही दूरी पर पुलिस को शख्स का सिर भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एफआईआर दर्ज कर मृतक शख्स की शिनाख्त में जुट गई है। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि सपना देखने वाले निकित और मृतक शख्स के बीच क्या संबंध है। इसके लिए पुलिस युवक की पृष्ठभूमि भी खंगालने में लगी है।

वहीं, पूछताछ में निकित ने पुलिस को बताया कि उसे सिर्फ इतना याद है कि सपने आने के बाद वह शव की तलाश में वो खेड़ आ गया था। इससे पहले वह गोवा गया था। पुलिस को निकित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी मिला है। जिसमें वह उस शव को खोजने की बात कह रहा है, जो उसके सपने में आकर मदद मांगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version