Dehradun

जिला प्रशासन ने 24 घंटे बार खोलने के आदेश को निरस्त किया, मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद लिया फैसला !

Published

on

देहरादून: जिला प्रशासन ने देहरादून के एक निजी होटल में 24 घंटे बार खोलने के आदेश को निरस्त कर दिया है। 24 घंटे बार खोलने के आदेश की सोशल मीडिया और आम जनता में जमकर आलोचना हो रही थी,हालांकि ध्यान देने वाली बात ये कि यह पूरा प्रकरण वर्तमान जिलाधिकारी से पहले का है,जिसके बाद जिला प्रशासन की सिफारिश के बाद आबकारी आयुक्त ने बार को दिए गए अतिरिक्त समय को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

डीएम सविन बंसल ने बताया कि मेरे कार्यभार संभालने से पहले ही बार को अनुमति देने का आदेश जारी हो गया था,जिसका पालन करते हुए होटल के बार को अनुमति दी गई थी,लेकिन नए निर्देशों के अनुसार सभी बार और शराब की दुकानें 11 बजे तक ही खुली रहेगी। अगर कोई व्यापार स्वामी इसका उल्लंघन करता पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बीते दिनों सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ड्रिंक एंड ड्राइव बना,जिसके कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बार और शराब की दुकानों को समय पर बंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

 

 

 

 

 

#24HourBar, #DistrictAdministration, #RoadSafety, #AlcoholPolicy, #CMPushkarSinghDhami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version