Crime

युवती ने शेयर मार्केट के टिप्स देकर युवक से ठगे 8.85 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी….

Published

on

देहरादून: साइबर ठगों ने एक युवक और एक युवती को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 8.85 लाख रुपये की ठगी कर दी। राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित अर्नव कुमार निवासी मसूरी रोड भगवंतपुर ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त 2024 को उन्हें एक अज्ञात युवती ने कॉल किया और अपना नाम इशानी मेहता बताया। युवती ने खुद को रेलिगेयर ब्रोकिंग कंपनी में कार्यरत बताया और कहा कि वह शेयर मार्केट में निवेश कर कई लोगों को फायदा पहुंचा रही है। इसके बाद युवती ने उनका नंबर एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा और निवेश के बारे में टिप्स दिए।

आगे पीड़ित ने बताया कि प्रोफेसर अर्जुन हिंदुजा नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और एक लिंक भेजा, जिसमें कंपनी का पुराना ग्रुप बंद होने की जानकारी दी गई। इसके बाद आरोपितों ने उनके साथ छोटे-छोटे निवेश कराए, जिसमें कुछ फायदा भी हुआ। धीरे-धीरे पीड़ित से 8.85 लाख रुपये निवेश कराए गए। लेकिन जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने की कोशिश की, तो उसे एक भी रुपया नहीं मिला और उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं।

साथ ही डालनवाला कोतवाली में समीक्षा वर्मा नामक युवती ने भी ठगी की शिकायत दी है, जिसमें आरोपितों ने उन्हें निवेश करने का झांसा दिया था। उन्होंने 24 अगस्त 2024 को अपने क्रेडिट कार्ड से छह लाख रुपये निवेश किए, लेकिन ना तो उन्हें लाभ मिला और न ही उनकी राशि वापस की गई। ठगों ने लगातार उन्हें और पैसा जमा करने को कहा, लेकिन बाद में युवती को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

#Cyberfraud, #Sharemarketscam, #Investmentfraud, #Dehradunpolice, #Railigerbroking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version