Breakingnews
टनल में फसें सभी श्रमिकों के परिजनों का रिचार्ज, भोजन, आवास व आने-जाने का खर्चा उठाएगी सरकार – सीएम धामी।
देहरादून – सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के परिजन जो यहां आना चाहते हैं उनके आवागमन का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। उन्होंने जरूरतमंद परिजनों के मोबाइल रिचार्ज, भोजन, आवास की भी व्यवस्था करने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही।

लगातार सुरंग में फंसे श्रमिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके परिजनों से भी बात करवाई जा रही है। दूसरे राज्यों के श्रमिकों के परिजनों व इन राज्यों के अधिकारियों से संपर्क व समन्वय बनाने के लिए राज्यस्तर पर भी एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।