Breakingnews
मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से मैदानी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड।
देहरादून – उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ व राजधानी में भी हल्की बूंदा बांदी शुरू हो गयी है । वही मैदान इलाकों तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
