Dehradun

UTTARAKHAND: फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 11 जून से बारिश की जोरदार वापसी !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में आज से लेकर कल तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार 11 जून से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। ये बारिश 11, 12, 13 और 14 जून तक जारी रहेगी। इस दौरान बादल भी गरजेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। 11 जून से मौसम फिर रंग बदलेगा। 11 जून को उत्तराखंड के 10 जिलों में बारिश होगी। इनमें गढ़वाल मंडल के 4 जिले शामिल हैं। कुमाऊं मंडल के 6 जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गढ़वाल मंडल के जिन जिलों में 11 जून को बारिश होगी, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।
कुमाऊं मंडल के जिलों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर शामिल हैं।

11 जून से फिर शुरू होगी बारिश:
जो अनुमान जारी किया गया है, उसके अनुसार 12, 13 और 14 जून को भी राज्य के अनेक जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दिन हरिद्वार में भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद ही मानसून के आने की संभावना जताई है।

चारधाम का तापमान:
इन दिनों उत्तराखंड की चारधाम यात्रा भी जारी है। आइए अब आपको चारधाम के तापमान का हाल बताते हैं। 8 जून से बारिश का दौर थमा तो तापमान भी बढ़ गया है। बड़े दिनों बाद यमुनोत्री धाम का तापमान माइनस से ऊपर आया है। आज यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान 12° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट पर 0° सेल्सियस है। गंगोत्री का तापमान भी बढ़ा है। गंगोत्री का अधिकतम तापमान 17° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान 6° सेल्सियस है।

#UttarakhandWeather #RainAlert #Monsoon2025 #CharDhamYatra #HeavyRainfall

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version