Chamoli

लापता सैनिक का पार्थिव शरीर 56 साल बाद पहुंचेगा गांव, पत्नी जीवन भर देखती रही राह….

Published

on

चमोली – चमोली जिले के थराली तहसील के गांव कोलपुड़ी के निवासी नारायण सिंह, जो 56 साल पहले 1968 में वायुसेना के एएन-12 विमान दुर्घटना में लापता हो गए थे, उनका पार्थिव शरीर अब उनके गांव पहुंचने वाला है। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में हुए इस विमान हादसे के बाद नारायण सिंह का कोई अता-पता नहीं चला था। लेकिन हाल ही में बर्फ के नीचे से उनके और तीन अन्य सैनिकों के अवशेष मिले, जिनमें से एक की पहचान नारायण सिंह के रूप में हुई है। उनकी जेब में मिले पर्स और वर्दी के नेम प्लेट से उनकी पहचान की पुष्टि हुई है।

नारायण सिंह के भतीजे, जयवीर सिंह, और कोलपुड़ी गांव के प्रधान ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी थी कि उनके चाचा के अवशेष मिले हैं। सेना अब डीएनए सैंपल के जरिए और भी पुख्ता पुष्टि कर रही है। बर्फ में इतने सालों तक सुरक्षित रहने के बाद उनके शव को सुरक्षित किया जा रहा है, क्योंकि अब वह गलने लगा है।

नारायण सिंह की पत्नी बसंती देवी अपने पति के इंतजार में जीवन भर रहीं, लेकिन 2011 में उनका निधन हो गया। नारायण सिंह के साथी सूबेदार गोविंद सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, और भवान सिंह नेगी ने बताया कि नारायण सिंह बहुत सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे और सेना के प्रति उनका जुनून बचपन से था। उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध में भी अपनी बहादुरी से योगदान दिया था।

गांव में उनके पार्थिव शरीर के आने की खबर से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, और उनके परिवार और गांव के लोग उनकी बहादुरी को याद कर रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर के आज (गुरुवार) तक गांव पहुंचने की संभावना है।

 

 

 

 

 

#mortal, #remains, missing, soldier, reach, village, after, 56 years, wife, kept, waiting, chamoli, uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version