Dehradun

उत्तराखंड में शराब का जलवा: उत्तरी राज्यों को पछाड़ा, आबकारी राजस्व में बना सुपरस्टार !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में शराब की खपत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जो राज्य के आबकारी विभाग के राजस्व आंकड़ों से साफ़ तौर पर जाहिर हो रही है। हाल ही में जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में शराब की खपत हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से भी अधिक हो रही है।

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली में एक शराबी द्वारा एक साल में भुगतान किए गए आबकारी राजस्व की औसत राशि 1842 रुपये है, जबकि उत्तराखंड में यह राशि 4217 रुपये तक पहुंच जाती है। आबकारी विभाग का कहना है कि यह आंकड़ा दर्शाता है कि उत्तराखंड में शराब की खपत और इसके कारण मिलने वाला राजस्व, राज्य की जनसंख्या के हिसाब से कहीं अधिक है।

यदि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की आबादी और आबकारी राजस्व की तुलना की जाए, तो उत्तर प्रदेश को प्रति व्यक्ति शराब के मुकाबले करीब एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिलना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति शराब की खपत 2988 रुपये है, वहीं हरियाणा में यह आंकड़ा 3765 रुपये है।

#UttarakhandLiquor #ExciseRevenue #AlcoholConsumption #StateComparison #RevenueGrowth

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version