Udham Singh Nagar

जसपुर की गलियों में मंडरा रहा मौत का साया, गुलदार की दहशत से लोग घरों में कैद

Published

on

उधम सिंह नगर (जसपुर): शाम ढलते ही जसपुर की वैशाली कॉलोनी में खामोशी घिर जाती है, लेकिन ये खामोशी सुकून की नहीं…डर की है। खूंखार गुलदार की दस्तक ने रिहायशी कॉलोनियों को आतंक के साए में ला दिया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नज़ारा, जिसमें गुलदार खुलेआम गलियों में घूमता दिखा। वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एक ओर जहां प्रशासन और वन विभाग अभी भी ‘कार्रवाई की प्रक्रिया’ में हैं, वहीं आम लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

न दिन सुरक्षित, न सुबह की सैर

सिर्फ रात ही नहीं, अब सुबह की ताजगी भी डर में बदल चुकी है। कुछ दिन पहले लक्ष्मी नगर कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले 58 वर्षीय राकेश सिंह पर गीदड़ ने हमला कर दिया। राकेश बुरी तरह जख्मी हुए, लेकिन गनीमत रही कि जान बच गई। इस हमले के बाद भी वन विभाग का रवैया उदासीन बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

स्थानीयों की पीड़ा: कब जागेगा वन विभाग?

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गुलदार अब तक कई मोहल्लों में देखा जा चुका है, लेकिन अब तक न तो पिंजरा लगाया गया, न कोई ठोस कार्रवाई हुई। लोगों का आरोप है कि वन विभाग शायद किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। अब हर घर में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है….क्या हम अपनी ही कॉलोनी में सुरक्षित नहीं हैं?”

मांग: फौरन कार्रवाई हो

लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि: कॉलोनियों में निगरानी बढ़ाई जाए। पिंजरे लगाकर गुलदार को पकड़ा जाए। जंगल से सटे रिहायशी इलाकों की बाड़बंदी की जाए। मॉर्निंग वॉक के समय गश्त लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version