Uttar Pradesh
युवक लग्न चढ़ने का करता रहा इंतजार, दुल्हन ने कर दिया कांड; शर्म के के मारे पानी पानी हो गए दोनों परिवार।
बरेली – बरेली के हाफिजगज थाना इलाके के एक गांव में शादी से पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने इसकी जानकारी वर पक्ष को नहीं दी। उन्होंने लग्न समारोह की सारी तैयारियां कर लीं। जब लड़की पक्ष के लोग नहीं आए तो संपर्क किया गया। इसके बाद उन्हें लड़की के घर से चले जाने की जानकारी दी गई।

लड़का पक्ष की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है। लड़के के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से तय की थी। 28 फरवरी को शादी होनी थी। 27 फरवरी को लग्न समारोह की तारीख तय हुई थी। उन्होंने आयोजन की सारी तैयारियां कर लीं। रिश्तेदार भी आए गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी लड़की पक्ष के लोग नहीं आए। इसके बाद जब उन्होंने कॉल की तो उन्हें लड़की के घर से चले जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अगर पहले ही उन्हें इसकी जानकारी दी जाती तो वह समारोह की तैयारियां न करते। थाने पहुंचकर उन्होंने एक तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को बुलाया। थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।