Dehradun
मैदानी इलाको में कोहरा छाए रहने के आसार, अन्य जिलों में मौसम रहेगा शुष्क।
देहरादून – उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज (सोमवार) को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।
अधिकतम तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उधर रविवार को भी दून का अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।