Dehradun

उत्तराखंड में होली से पहले मौसम में हो सकता है बदलाव, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में चढ़ेगा पारा….

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में आज का मौसम कुछ इस प्रकार रहा कि मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ था और तेज धूप खिली रही। हालांकि, दून और पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ हल्की हवाएं चलती रही। अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छा सकते हैं। आगामी सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाए रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी हो सकती है।

शुक्रवार को देहरादून में सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम हवाएं भी चलती रहीं। शाम को दून में आंशिक बादल भी दिखे। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे सुबह और शाम को ठंडक महसूस की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह ठंडक बनी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज और कल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो सकती है। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव हो सकता है, जहां चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

शहर, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान:

  • देहरादून: 26.4°C, 9.8°C
  • ऊधमसिंह नगर: 26.7°C, 8.8°C
  • मुक्तेश्वर: 19.5°C, 2.8°C
  • नई टिहरी: 17.6°C, 5.8°C

 

 

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

 

 

 

#Holi #WeatherChange #Snowfall #TemperatureRise #Mountains

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version