Crime
Cyber Attack की चपेट में आया यह देश ,सरकारी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स हुए हैक !
श्रीलंका में मंगलवार को पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स और सरकारी प्रिंटर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर हमले हुए। अधिकारियों के अनुसार, हैकर्स ने यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हमले किए थे। हालांकि, यूट्यूब को छोड़कर बाकी प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण बहाल कर लिया गया है। पुलिस ने इस साइबर हमले की जांच शुरू कर दी है और हैकर्स की पहचान कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
पुलिस प्रवक्ता और अधीक्षक के बी मनथुंगा ने बताया, “हमारे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स पर साइबर हमले हुए थे। अब तक यूट्यूब को छोड़कर बाकी सभी प्लेटफॉर्म्स पर अपना नियंत्रण बहाल कर लिया गया है।” उन्होंने कहा कि हमले के पीछे के हैकर की पहचान की जा रही है और जांच जारी है।
सरकारी वेबसाइट भी हैक हुई
सरकारी एजेंसी ‘कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम’ (CERT) ने बताया कि पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स के अलावा सरकारी प्रिंटर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट भी हैक की गई। इस वेबसाइट पर सभी सरकारी प्रकाशन और प्रमुख घोषणाएं प्रकाशित होती हैं। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे कौन सा ग्रुप है, इसका पता नहीं चल पाया है।
#CyberAttack #SriLankaCyberAttack #SocialMediaHacking #CyberCrime #CyberSecurity #PoliceAccountsHacked #CERT #DigitalSecurity #OnlineSafety #CyberAwareness #SriLanka #CrimeExperts #GovernmentWebsiteHacked