Dehradun
उत्तराखंड में इस सीजन की गर्मी का बढ़ेगा प्रकोप, मौसम वैज्ञानिकों ने जताई चिंता…
देहरादून: उत्तराखंड में इस सीजन गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अप्रैल और मई महीने में प्रदेश के मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक पारा चढ़ेगा, जिससे गर्मी से लोग परेशान होंगे। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि इस वर्ष अप्रैल और मई में गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं के कारण लू का सामना करना पड़ेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में पारा बढ़ने से गर्मी सताएगी। इसके अलावा, पर्वतीय इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, चार अप्रैल तक उत्तराखंड भर में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके कारण अप्रैल का पहला सप्ताह भी गर्मी से भरा रहेगा। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों को दिन में अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जबकि रातें थोड़ी गर्म हो सकती हैं।