Chamoli

थराली के रोड शो में मुख्यमंत्री धामी को देखने पहुंची हजारों की संख्या में स्थानीय जनता, लोगों का प्रेम देख सीएम हुए अभिभूत।

Published

on

थराली/चमोली – थराली में पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मुख्य बाजार में आयोजित रोड शो में वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवा साथियों द्वारा मिले प्रेम एवं आशीर्वाद से मुख्यमंत्री धामी हुए अभिभूत।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं आमजन से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि विकास का जो अभियान भाजपा की सरकार में शुरु होता है, वह धरातल पर उतरता भी है।

उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता इस बार प्रचंड बहुमत के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है और परिवारवादी, भ्रष्टाचारी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने हेतु तत्पर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version