देहरादून : उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इन खेलों की मशाल (टार्च) अब उत्तराखंड के हर कोने में रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। 26 दिसंबर को हल्द्वानी से मशाल रैली का शुभारंभ होगा, जो अगले 35 दिनों तक राज्य के 13 जिलों और 99 स्थानों पर यात्रा करेगी। इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाना है और खेलों के प्रति लोगों में उत्साह उत्पन्न करना है।
मशाल रैली का रूट प्लान तैयार किया गया है, जिसमें 3823 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह रैली 26 दिसंबर 2024 से 27 जनवरी 2025 तक चलेगी, और इसके बाद 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ होगा। इस रैली में उत्तराखंड के सभी 13 जिले शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मशाल केंद्र अल्मोड़ा और पौड़ी जिलों में हैं, जहां प्रत्येक में 14-14 स्थान हैं।
मशाल रैली का रूट प्लान:
- 26-27 दिसंबर 2024: हल्द्वानी, भीमताल, धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर (नैनीताल)
- 28-29 दिसंबर 2024: काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, सितारगंज, खटीमा (उधमसिंहनगर)
- 30-31 दिसंबर 2024: बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट (चंपावत)
- 01-02 जनवरी 2025: पिथौरागढ़, मूनाकोट, कनालीछीना, धारचूला, जौैलजीबी, मदकोट, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
- 03-05 जनवरी 2025: दन्या, लमगड़ा, अल्मोड़ा, ताकुला, हवालबाग, तारीखेत, तिपोला, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, चैखुटिया, द्वाराहाट, सोमेश्वर, कौसानी (अल्मोड़ा)
- 06-08 जनवरी 2025: गरूड़, बागेश्वर, कपकोट, ग्वालदम (बागेश्वर)
- 09-11 जनवरी 2025: देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, ज्योर्तिमठ, गोपेश्वर, पोखरी (चमोली)
- 12-14 जनवरी 2025: पोखरी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, जखोली (रूद्रप्रयाग)
- 15-16 जनवरी 2025: घनसाली, नई टिहरी, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चंबा (टिहरी)
- 17-19 जनवरी 2025: चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी, भटवाड़ी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव, मसूरी (उत्तरकाशी)
- 20-21 जनवरी 2025: हरिद्वार, भगवानपुर, रूड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार (हरिद्वार)
- 22-24 जनवरी 2025: पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, रिखणीखाल, बीरोंखाल, धुमाकोट, थलीसैंण, पाबौ, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, गुमखाल, यमकेश्वर, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश (पौड़ी)
- 25-27 जनवरी 2025: देहरादून (देहरादून)
मशाल रैली का आयोजन प्रदेशभर में बड़े उत्साह के साथ किया जाएगा। रैली के साथ-साथ विभिन्न प्रचारात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि खेलों के प्रति लोगों का उत्साह और जागरूकता बढ़ सके।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय खेल सचिवालय, अमित सिन्हा ने इस बारे में कहा, “हमने मशाल रैली के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यह रैली ना केवल राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राज्य के हर कोने में खेलों के प्रति जन जागरूकता फैलाने का एक बेहतरीन माध्यम है।”