Dehradun
यातायात अपडेट: देहरादून-मसूरी मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला, बड़े वाहनों पर अभी भी प्रतिबंधित
देहरादून(janmanchtv): मसूरी यातायात मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खुल गया है उक्त मार्ग पर बड़े व भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
कैंट क्षेत्र में किमाड़ी मार्ग प्रेमनगर क्षेत्र में नन्दा की चौकी के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने से देहरादून पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग तथा रायपुर क्षेत्र में केशरवाला के पास मुख्य सड़क के बह जाने से मालदेवता से टिहरी जाने वाला मार्ग अवरुद्ध है। उक्त मार्गो पर जाने वाले यातायात को पुलिस द्वारा डाइवर्ट कर अन्य वैकल्पिक मार्गो से भेजा जा रहा है।
उक्त मार्गो के ठीक होते ही देहरादून पुलिस द्वारा यातायात संचालन के संबंध में अपडेट दिया जाएगा।