Breakingnews
विकासनगर में दर्दनाक हादसा, भूपऊ गमरी रोड पर कार गिरी खाई में, एक की मौत, दो गंभीर घायल…
देहरादून/विकासनगर – जनपद देहरादून के सहिया क्वानू मोटर मार्ग पर भूपऊ गमरी रोड पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा करीब 6 बजे उस समय हुआ जब सुनील और उसके दो साथी शादी समारोह के लिए भूपऊ गांव जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। बाद में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर हालत में दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
सीएचसी सहिया के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हादसे की जानकारी मिली, और घायलों, रवि और हिमांशु को तुरंत उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया। मृतक की पहचान सुनील पुत्र आलमू, निवासी सैंज के रूप में हुई है। इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
#DehradunAccident #FatalCrash #SahiyaHealthCenter #BhupauGamriRoad #RoadAccident #DehradunNews #EmergencyServices #TrafficIncident #UttarakhandNews #Sahiya #Dehradun