Dehradun

चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन निगम की तैयारियां शुरू, बनाए जाएंगे अस्थायी बस स्टॉपेज…..

Published

on

देहरादून : चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने कोर कॉलेज से लेकर नारसन बॉर्डर तक अस्थायी बस स्टॉपेज बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए कुछ संभावित स्थानों को चिह्नित किया गया है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रुड़की बस डिपो के एजीएम, केके मल्होत्रा ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारी के तहत इस बार बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं और अधिकतर यात्री बाईपास से होकर यात्रा करते हैं। कई बार बाईपास पर स्टॉपेज न होने के कारण श्रद्धालुओं को बस नहीं मिल पाती है।

इसलिए, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोर कॉलेज से लेकर नारसन बॉर्डर तक सात अस्थायी बस स्टॉपेज बनाने की योजना बनाई गई है। इन स्टॉपेजों में कोर कॉलेज, टोडा कल्याणपुर के पास, नगला इमरती बाईपास, अब्दुल कलाम चौक, मंगलौर गुड़मंडी और नारसन के पास प्रमुख स्थान होंगे। इसके अलावा, अन्य संभावित स्थानों को भी चिह्नित किया गया है, जहां आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी स्टॉपेज बनाए जा सकते हैं।

चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस, प्रशासन, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न हो और यात्रा सुखमय तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version